अप्रैल 28, 2026

प्रधानमंत्री ने मातृभाषा में चिकित्सा शिक्षा शुरू करने की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत हिंदी में करने की सराहना की है। मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम लाखों छात्रों को अपनी भाषा में चिकित्सा का अध्ययन करने और देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सशक्त करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह छात्रों के लिए अवसरों के विभिन्न द्वार खोलेगा।

गृह मंत्री अमित शाह के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हुआ यह शुभारंभ देश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। इससे लाखों विद्यार्थी, जहां अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं उनके लिए अवसरों के अनेक द्वार भी खुलेंगे।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading