मार्च 7, 2026

राज्यपाल ने अभिलाषा भारती को स्वर्ण पदक से नवाजा

मन में यदि लगन हो तो कुछ भी किसी भी आयु में किया जाना संभव होता है यह साबित किता है अभिलाषा भारती कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में फार्मा अफसर ने। अभिलाषा को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विशविद्यालय हमीरपुर के चौथे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वर्ण पदक से नवाजा। अभिलाषा ने लॉरेटो इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कथोग, ज्वालामुखी से बी.फार्मा की परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह विशेष कामयाबी की बात है कि हेल्थ सेंटर में अत्यधिक व्यस्त होते हुए और घर परिवार के सारे काम करने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। अभिलाषा में सेवा का ऐसा जज़्बा है कि सदा प्रसन्न रह कर मरीज़ो विशेषकर बूढ़े लोगों का विशेष ध्यान रखती है। इनकी कार्य कुशलता से इनका हेल्थ सेंटर लगातार चौथी बार जिले में प्रथम रहा है। इनके मरीज़ इनके कार्य तथा व्यवहार कुशलता की मुक्तकण्ठ से सराहना करते कहते है की चाहे किसी समय जाओ यह हर समय प्रसन्नचित उपचार करती है, कभी इन्हें गुस्से में नहीं देखा।

अभिलाषा अब एम.फार्मा कर पीएच.डी करना चाहती है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading