मई 1, 2026

अंडमान एवं निकोबार कमान ने हिंदी पखवाड़ा मनाया

अंडमान एवं निकोबार कमांड ने सितंबर, 2022 के महीने में हिंदी पखवाड़ा मनाया। आधिकारिक कार्यों में हिंदी के उपयोग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हिंदी पखवाड़े के दौरान अंडमान और निकोबार कमान के सभी अंगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

निबंध लेखन, नोटिंग एवं प्रारूपण, कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, शब्दावली परीक्षण आदि में बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया और हिंदी में संवाद करने में गहरी रुचि दिखाई।

अंडमान एवं निकोबार कमान के सभी चार कंपोनेंट कमांडरों (सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक) ने पूरे वर्ष कार्यालय में दिन-प्रतिदिन के पत्राचार में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अपनी-अपनी सेवाओं को प्रोत्साहित किया। ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading