सितम्बर 20, 2026

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 150 पेटी अवैध शराब बरामद की

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने ऊना जिले में एक पिकअप जीप से अवैध रूप से ले जाई जा रही देशी शराब की 150 पेटियां बरामद की हैं। विभाग की टीम ने पिकअप जीप को जब्त कर चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आयुक्त ने बताया कि विभाग को काफी समय से अवैध रूप से शराब के परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने अम्ब रोड से ऊना की तरफ जा रही है जीप से अवैध शराब बरामद की।

यूनुस ने बताया कि विभाग प्रदेश में स्थित सभी खुदरा शराब की दुकानों, थोक विक्रेताओं की आबकारी अधिनियम के अंतर्गत निरीक्षण कर रहा है। यदि कोई भी लाइसेंसधारक संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विभागीय टीमों द्वारा प्रदेश में नाका लगा कर वाहनों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के परिवहन, वितरण, उत्पादन एवं उपभोग्य वस्तुओं के भंडारण पर शिकंजा कसने के लिए ट्रांसपोर्टर्स, ई-कॉमर्स, कूरियर सर्विसेज के गोदामों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading