सितम्बर 22, 2026

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद किया है।

मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में एक चौक का नाम लता दीदी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे महान भारतीय प्रतीकों में से एक लता दीदी को यह सच्ची श्रद्धांजलि है।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहाः

“लता दीदी को उनकी जयंती पर स्मरण कर रहा हूं। बहुत कुछ है जो मुझे याद है … अनगिनत वार्तालाप जिसमें वह इतना स्नेह बरसाती थीं। मुझे प्रसन्नता है कि आज, अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। महानतम भारतीय प्रतीकों में से एक लता दी को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading