जून 16, 2026

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी

देवी शैलपुत्री से प्रार्थना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है। नवरात्र के प्रारंभ होने पर मोदी ने देवी शैलपुत्री से प्रार्थना की और देवी की कृपा से सुख, आरोग्य और सौभाग्य की कामना की।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय माता दी!”

“वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्‌।

वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ।।

देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ आज से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन सुख, सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण हो।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading