नवम्बर 8, 2026

डिफेंस एक्सपो 2022 से पहले रक्षा मंत्रालय की ओर से आठ वेबिनारों का आयोजन

दिल्ली:

रक्षा मंत्रालय 10 से 13 मार्च, 2022 तक गांधीनगर, गुजरात में प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्‍सपो के 12वें संस्‍करण का आयोजन कर रहा है। यह विशाल अंतर्राष्‍ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी थल, वायु, नौसैनिक, आंतरिक गृह सुरक्षा और इलेक्‍ट्रॉनिक प्रणालियों पर ध्‍यान केंद्रित करेगी। यह आयोजन रक्षा उद्योग की कंपनियों को प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी निर्णय लेने में समर्थ लक्षित दर्शकों के समक्ष अपनी क्षमताओं, उत्‍पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का विशिष्‍ट अवसर प्रदान करता है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ की नीतिगत पहल के साथ भारत सरकार का मानना है कि भारत में अपने अनेक मित्र देशों के लिए समग्र रक्षा समाधानों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने का अपार सामर्थ्‍य मौजूद है। डिफेंस एक्‍सपो 2022 का थीम “भारत-उभरता रक्षा विनिर्माण केंद्र (इंडिया – द इमर्जिंग डिफेंस मैन्‍युफेक्‍चरिंग हब)” है।

डिफेंस एक्‍सपो से पहले 20 जनवरी, 2022 से 24 फरवरी, 2022 तक 8 वेबिनारों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इनमें विशिष्‍ट हस्तियां और प्रमुख वक्‍ता भाग ले रहे हैं। डिफेंस एक्‍सपो वेबिनार अग्रणी विषयों पर आधारित हैं और उनका प्रसारण दुनिया भर में किया जाएगा।

इन वेबिनारों, इनके कार्यक्रम, वक्‍ताओं का परिचय और प्रत्‍येक वेबिनार सत्र में भाग लेने संबंधी लिंक डिफेंस एक्‍सपो की वेबसाइट (https://defexpo.gov.in) पर उपलब्‍ध कराए गए हैं। इन वेबिनारों का कार्यक्रम इस प्रकार है:-

वेबिनार का कार्यक्रम

क्रम सं.दिनांकआयोजक संगठन/ वक्‍ताविषय
120/01/202215:00बजे -16:30 बजेएसआईडीएमवैश्विक रक्षा विनिर्माण में भारत की भूमिका के लिए अवसर और आगे की राह
224/01/202211:00 बजे -12:00 बजेसिनर्जिया फाउंडेशन टोबी साइमनअध्‍यक्ष, सिनर्जिया फाउंडेशन और अन्‍य प्रमुख वक्‍तायुद्ध का भविष्‍य (प्रमुख रूप से एशिया में)
303/02/202215:30 बजे -17:00 बजेएसोचैमकारोबार में सुगमता के लिए भारत सरकार की नीतियों में सामंजस्‍य
409/02/202215:00 बजे -16:00 बजेडीआरडीओअध्‍यक्ष डीआरडीओउन्‍नत प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों के लिए व्‍यवस्‍था का निर्माण
511/02/202215:30 बजे -17:00 बजेएसोचैमरक्षा उत्‍पादन की खामियों को दूर करना : उद्योग  4.0, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग आदि।
614/02/202211:00 बजे -12:00 बजेडीजीएक्‍यूए ए चंद्रशेखरन, निदेशक/विमान, डीजीएक्‍यूएसैन्‍य विमानन के क्षेत्र में हाल के क्‍यूए कदम
717/02/202215:00 बजे -16:00 बजेभारत चैम्‍बरपूर्वी भारत में रक्षा उत्‍पादन और निर्यात में नई ऊर्जा प्रदान करना
824/02/202215:00 बजे -16:45 बजेभारत शक्तिसंचालक :नीतिन गोखलेभारत के रक्षा उद्योग का विकास एमएसएमई के निकट संबंधों पर निर्भर

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.