मार्च 11, 2026

प्रधानमंत्री ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”

“2015 और 2018 में ब्रिटेन की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार भेंट हुईं। मैं उनके उत्साह पूर्ण भाव और सहृदयता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनके विवाह में उपहार में दिया था। मैं उस भावपूर्ण क्षण को हमेशा संजो कर रखूंगा।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading