मई 1, 2026

केंद्र ने प्रदेश के लिए एसडीआरएफ की द्वितीय किश्त जारी की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बीते कल कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) 2022-23 की दूसरी किश्त के रूप में 171.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने यह किश्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री नेे एसडीआरएफ की दूसरी किश्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश सरकार द्वारा भी 10 प्रतिशत यानि 19.20 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इस तरह राज्य आपदा राहत निधि की द्वितीय किश्त 190.40 करोड़ रुपये हो जाएगी। इससे प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के दृष्टिगत प्रभावितों की सहायता के लिए समुचित सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सकेगी। इससे अन्य राहत एवं पुनः निर्माण कार्य भी सुचारू रूप से चलाए जा सकेंगे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading