मार्च 10, 2026

भारतीय वायु सेना मलेशिया द्वारा आयोजित द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में भाग लेगी

भारतीय वायु सेना का एक दल ‘उदारशक्ति’ नामक द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए 12 अगस्त को मलेशिया के लिए रवाना हो गया है।

भारतीय वायु सेना एसयू-30 एमकेआई और सी-17 विमानों के साथ युद्धाभ्यास में भाग ले रही है जबकि आरएमएएफ एसयू 30 एमकेएम विमान उड़ाएगी। भारतीय दल अपने एयरबेस से सीधे ही अपने गंतव्य आरएमएएफ के कुआंतान एयरबेस के लिए रवाना हुआ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo(3)IWYT.jpeg

यह अभ्यास भारतीय वायुसेना के दल के सदस्यों को परस्पर युद्ध क्षमताओं पर चर्चा करते हुए आरएमएएफ के कुछ बेहतरीन पेशेवरों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सीखने का अवसर भी प्रदान करेगा।

इस चार दिवसीय युद्धाभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। उदारशक्ति अभ्यास मैत्री के लंबे समय से चले आ रहे बंधन को मजबूत करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के अवसरों में वृद्धि करेगा जिससे इस क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading