मार्च 10, 2026

प्रजापिता ब्रह्म कुमारी की सदस्यों ने राज्यपाल को राखी बांधी

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को प्रजापिता ब्रह्म कुमारी की सदस्यों ने राखी बांधी।
ब्रह्म कुमारियों की पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश की निदेशक बहन बी.के. रजनी ने इस अवसर पर रक्षा बंधन के अध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें उपहार भेंट किया।
राज्यपाल ने प्रजापिता ब्रह्म कुमारी की सभी बहनों का उन्हें राखी बांधने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बांधने की सदियों पुरानी यह परम्परा भाई और बहन के बीच विशेष लगाव का प्रतीक है और यह पवित्र सूत्र उनके मध्य स्नेह एवं विश्वास का भी द्योतक है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading