प्रधानमंत्री ने टेबल टेनिस में पुरुषों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शरथ कमल को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस में पुरुषों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शरथ कमल को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“@ sharatkamal1 का स्वर्ण पदक इतिहास में एक बेहद ही खास उपलब्धि के रूप में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने असीम धैर्य, दृढ़ संकल्प और जीवट का परिचय दिया है। उन्होंने बेहतरीन कौशल का भी प्रदर्शन किया। यह पदक भारतीय टेबल टेनिस के लिए बेहद ही उत्साहवर्द्धक है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।#Cheer4India.”
