प्रधानमंत्री ने रोहित टोकस को मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोहित टोकस को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पुरुषों की 67 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“रोहित टोकस की उपलब्धि से प्रसन्न हूं। मैं उन्हें मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता ने शानदार परिणाम दिए हैं। मुझे आशा है कि वे आने वाले समय में और भी अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। #Cheer4India”
