मार्च 8, 2026

बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जानने आईजीएमसी पहुंचे सुरेश भारद्वाज

नगरोटा बगवां की बस जो आज हीरा नगर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में घायल व्यक्तियों का कुशलक्षेम जानने के लिए शहरी विकास आवास नगर एवं ग्राम नियोजन संसदीय कार्य विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दोपहर में आईजीएमसी पहुंचकर घायलों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार तथा अन्य व्यवस्था के संबंध में निगरानी की । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मशीनरी आदि की उपलब्धता के निर्देश भी दिए ताकि घायलों का जल्द बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि घायलों की उपचार के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। परिवहन उद्योtग श्रम तथा रोजगार मंत्री विक्रम सिंह भीअस्पताल पहुंचे उन्होंने सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की तथा उन्हें घायलों को ढांढस बंधाया उन्होंने कहा कि विभाग के साथ प्रदेश सरकार भी हर संभव सहायता घायलों और मृतक के परिजनों को प्रदान करेगी । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी घायलों का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading