मार्च 9, 2026

मुख्यमंत्री से सेब उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज ओक ओवर में सेब उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सेब उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मामलों के बारे में अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, ए.पी.एम.सी. के अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला परिषद सदस्य मदन लाल एवं सुभाष कैंथला, भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज, प्रगतिशील बागवान राजेंद्र कश्यप और अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading