मार्च 10, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य खण्ड सायरी में जागरूकता शिविर आयोजित

11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से ज़िला सोलन के स्वास्थ्य खण्ड सायरी के ग्राम कोट सायरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अल्पना कौशल ने की।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी हमारे देश के लिए एक चुनौती है, इसलिए सभी नागरिकों को जनसंख्या स्थिरता के बारे में जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई उपायों के बारे में जानकारी भी दी।
डॉ. अल्पना कौशल ने कहा कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के रूप में पूरे खण्ड में जगह-जगह पर जागरूकता शिविर लगाए जा रहे है।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों को कीट जनित व जल जनित रोगों की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 104 का प्रयोग करें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक अशवनी शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading