जून 21, 2026

एचपीजी एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्यों ने राज्यपाल से भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में एचपीजी एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य डॉ. राजेंद्र अत्री और अंशुक अत्री ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को डॉ. यशवंत सिंह परमार, स्वतंत्रता संग्राम और हिमाचल प्रदेश के इतिहास को प्रदर्शित करती अपनी शैक्षणिक प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम पर केंद्रित ट्रस्ट की शैक्षणिक प्रदर्शनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करना है। उन्होंने डॉ. परमार को समर्पित एक फोटो गैलरी के लिए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।
ट्रस्ट के सदस्यों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि नगर निगम टाउन हॉल या बैंटनी कैसल में एचपीजी एजुकेशनल ट्रस्ट को एक स्थायी प्रदर्शनी स्थापित करने के लिए स्थान प्रदान किया जाए, ताकि राज्य के छात्र, लोग तथा पर्यटक हिमाचल के इतिहास के बारे में जान सकें।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने हाल ही में डॉ. परमार पर एक संदर्भ पुस्तक प्रकाशित की है, जिसमें 1948 से 1952 तक हिमाचल का इतिहास संकलित है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading