मार्च 8, 2026

नगर पंचायत कण्डाघाट में गाड़ियों के लिए बनी पार्किंग की नीलामी 07 जुलाई को

सोलन ज़िला की नगर पंचायत कण्डाघाट के अधीन पड़ाव मैदान में 50 गाड़ियों के लिए बनी पार्किंग की खुली बोली अब 07 जुलाई, 2022 को आयोजित की जा रही है। यह जानकारी नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव ने दी।
उन्होंने कहा कि गाड़ियों को खड़ी करने के लिए शुल्क का ठेका नीलामी द्वारा 03 वर्षो के लिए दिया जाएगा। बोलीदाता को 40 हजार रुपये की सावधि (एफडी) सचिव नगर पंचायत के पक्ष में 07 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे तक जमा करनी होगी। नीलामी की कार्यवाही दोपहर बाद 03.00 बजे शुरू की जाएगी तथा बोली में केवल वही बोलीदाता भाग ले सकता है जिसके पूर्ण दस्तावेज 07 जुलाई, 2022 को प्रातः 11.00 बजे तक प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि असफल बोली दाताओं की प्रतिभूति राशि वापिस की जाएगी। बोलीदाता की प्रतिभूति राशि नगर पंचायत में ठेका अवधि तक जमा रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी नगर पंचायत कार्यालय में 10 बजे से शाम 05 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading