मार्च 8, 2026

चियोग अग्निकांड प्रभावित परिवारों से शहरी विकास मंत्री की भेंट

शहरी विकास आवास नगर नियोजन संसदीय कार्य विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज ठियोग क्षैत्र के चियोग बाजार में हुए अग्निकांड के प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर जो परिवार रह रहे थे ₹10000 तथा जो दुकान चला रहे थे उन्हें ₹5000 की राशि प्रदान की गई इसके अतिरिक्त अन्य सामान भी उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने परिवारों को अपना कार्य करने के लिए अन्य स्थानों पर जगह ढूंढने को कहा। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को भी सहायता करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित परिवार अस्थाई तौर पर अपना कारोबार पुणे आरंभ कर सकें। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि प्रभावितों की और सहायता की जा सके। उन्होंने इस संबंध में लोगों की समस्याएं भी सुनी। बताया कि नुकसान लगभग डेढ़ से ₹2 करोड का आंका गया है। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में 15 दुकानें जली हैं जिनमें 11 लोग दुकान चलाते थे साथ ही पंचायत भवन का भी नुकसान हुआ है। इस दौरान गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा,उपमंडल अधिकारी ठियोग सौरभ जस्सल , अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading