नवम्बर 8, 2026

वीरेन्द्र कंवर 14 जून को चायल में

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मन्त्री वीरेन्द्र कंवर 14 जून, 2022 को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे।
वीरेन्द्र कंवर 14 जून, 2022 को दिन में 01.00 बजे कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत चायल में ग्रामीण हाट की आधारशिला रखेंगे।
ग्रामीण विकास मन्त्री तदोपरान्त हिन्नर समूह में उठाऊ जलापूर्ति योजना नोहरा कुरगल टकराना का शिलान्यास करेंगे।
वीरेन्द्र कंवर मेला बाबा सिद्ध चायल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.