प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री ने भारत के लिए श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के निरंतर योगदान का उल्लेख किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री आडवाणी जी आज 8 नवंबर को अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक लेख के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने भारत के लिए श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया है। श्री मोदी ने आडवाणी जी की उस यात्रा का स्मरण किया, जिसमें उन्होंने बंटवारे की विभीषिका झेलने और शून्य से अपना जीवन फिर से शुरू करने से लेकर, जनसंघ को मजबूत करने, भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करने, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होने, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करने तक का सफर तय किया है।
श्री मोदी ने आडवाणी जी की अन्य रुचियों —जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, और एक लेखक के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
“आज, 8 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है। आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामानाएं।
मैंने एक लेख लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके चिरस्थायी योगदान का उल्लेख किया है।
मैंने उनकी पूरी यात्रा का स्मरण किया है—चाहे वह बंटवारे की विभीषिका झेलकर शून्य से जीवन का पुनर्निर्माण करना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करना हो, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करना हो, या फिर सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करना हो।
मैंने आडवाणी जी के अन्य पहलुओं के बारे में भी लिखा है—जैसे कि उनकी पढ़ने में अत्यंत रुचि, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, एक लेखक के रूप में उनका योगदान, और भी बहुत कुछ।”
अंग्रेज़ी- https://www.narendramodi.in/bharat-ratna-lk-advani-ji-at-100
हिंदी – https://www.narendramodi.in/hi/bharat-ratna-lk-advani-ji-at-100 ”
