नवम्बर 9, 2026

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान मां कालरात्रि की प्रार्थना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान मां कालरात्रि की स्तुति की।

प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि देवी के आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार हो। उन्होंने उनकी दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

“नवरात्रि में आज मां कालरात्रि की विशेष उपासना का दिन है। उनके आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से आलोकित हो। देवी मां की दिव्य कृपा से सबकी समृद्धि हो, यही प्रार्थना है।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.