अक्टूबर 4, 2026

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक बरकरार रखने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बनाये रखने पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह निस्संदेह देश के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर है।

श्री मोदी ने क्रिकेट टीम के सदस्यों को भविष्य में सफलता और कल्‍याण की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया;

“स्वर्ण पदक एक बार फिर भारत के नाम!

एशियाई खेलों में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह निस्संदेह देश के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर है। टीम के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading