सितम्बर 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला ट्रैप टीम इवेंट में रजत पदक जीतने पर मनीषा कीर, नीरू और आशिमा अहलावत को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला ट्रैप टीम इवेंट में रजत पदक जीतने पर मनीषा कीर, नीरू और आशिमा अहलावत को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन को सटीकता, एकाग्रता और टीम वर्क का सराहनीय उदाहरण बताया।

श्री मोदी ने पूरी टीम की निरंतर सफलता की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे भारत के लिए और अधिक गौरव अर्जित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा;

एशियाई खेलों में महिला ट्रैप टीम इवेंट में रजत पदक जीतने पर मनीषा कीर, नीरू और आशिमा अहलावत को हार्दिक बधाई।

यह सटीकता, एकाग्रता और टीम वर्क का सराहनीय प्रदर्शन था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “पूरी टीम इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहे और भारत के लिए और अधिक गौरव लाए।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading