उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि वे एक प्रखर विचारक और समाज सुधारक थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद के दर्शन को स्मरण किया जिसका उद्देश्य भारतीय चिंतन और परंपराओं पर आधारित सामंजस्यपूर्ण ढांचे में व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को स्थापित करना था। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सदैव राष्ट्र और राष्ट्रसेवा को अपने व्यक्तिगत हितों से सर्वोपरि रखा।