नवम्बर 8, 2026

उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण कण्डाघाट द्वारा आज सिविल अस्पताल कण्डाघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश डॉ. पुष्प लता ने की।
डॉ. पुष्प लता ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि वे रक्तदान अवश्य करें ताकि समय आने पर मनुष्य की कीमती जान को बचाया जा सके।
रक्तदान शिविर में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कण्डाघाट, राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्र व छात्राओं, कोर्ट कर्मचारी कण्डाघाट, बार एसोसिएशन कण्डाघाट, पुलिस विभाग कण्डाघाट, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट, अतिरिक्त जिला न्यायवादी कार्यालय, कण्डाघाट सिविल अस्पताल के कर्मचारी व स्वर्ण संगठन के सदस्यों ने रक्तदान किया।  
रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन कण्डाघाट के अध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पी.सी. सूद व अन्य अधिवक्ता कण्डाघाट, सिविल अस्पताल कण्डाघाट के एस.एम.ओ. डॉ. पी.एस. नंदा, कोट कर्मचारी अनिल अत्री, मनजीत राणा, रमेश ठाकुर, रोहित रोल्ता, यशपाल व दलिप उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.