अप्रैल 30, 2026

मुख्यमंत्री ने महेन्द्र सिंह धर्माणी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बाड़ी-करंगोड़ा गांव में ओएसडी महेन्द्र सिंह धर्माणी के पैतृक घर पहुंचकर उनकी माता कृष्णी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे 92 वर्ष की थीं।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव बाराद में पीटीसी डरोह से सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक स्वर्गीय बृजलाल धीमान के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी गए। 

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक सुभाष ठाकुर और जीत राम कटवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading