अगस्त 1, 2026

राज्यपाल ने बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया

प्रदेश के लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिले के प्राचीन बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया और देश व प्रदेश के लोगों की शांति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल ने मंदिर के आध्यात्मिक महत्त्व के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बैजनाथ मंदिर देवभूमि हिमाचल प्रदेश की अटूट आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर का शांत और दिव्य वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को आंतरिक शांति और प्रेरणा का अनुभव कराता है।
श्री गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल ही नहीं, बल्कि वे भारत की समृद्ध सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं के महत्त्वपूर्ण प्रतीक भी हैं, जिन्होंने सदियों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है।
उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान शिव का आशीर्वाद हिमाचल प्रदेश को प्रगति, एकता और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading