मार्च 16, 2026

राज्यपाल ने जगदीश शर्मा की पुस्तकों का विमोचन किया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन शिमला में प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार एवं पूर्व उपाध्यक्ष हिमाचल भाषा कला एवं साहित्य अकादमी, जगदीश शर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन किया।

राज्यपाल ने जगदीश शर्मा की पुस्तक शक्तिपीठ हिमाचल के संदर्भ में और कविता संग्रह मां और द्वंद्व का विमोचन किया। शक्तिपीठ पुस्तक में उन्होंने हिमाचल के प्रमुख शक्तिपीठों पर शोध कार्य कर तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई है। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पुस्तक हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की जानकारी प्रदान करेगी और पाठकों को शोध के लिए संदर्भ सामग्री उपलब्ध होगी। उन्होंने लेखक के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर लेखक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading