जून 15, 2026

तिब्बतन प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल से भेंट की

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में तिब्बती समुदाय के योगदान की सराहना की

शिमला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्य प्रतिनिधि ल्हाकपा त्सेरिंग के नेतृत्व में एक तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और तिब्बती समुदाय के बीच हमेशा गहरा और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में परम पावन दलाई लामा की उपस्थिति ने राज्य को वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा का जीवन करुणा, अहिंसा, शांति और सार्वभौमिक मानव कल्याण का जीवंत उदाहरण है, जो पूरी दुनिया के लोगों को नैतिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की शिक्षाएं न केवल तिब्बती समुदाय बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में तिब्बती भाइयों और बहनों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की।
इस अवसर पर ल्हाकपा त्सेरिंग ने राज्यपाल को सम्मानित किया।
लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading