अप्रैल 26, 2026

किसानों से डिजिटल फसल सर्वेक्षण में पंजीकरण करवाने का आग्रह

कृषि डाटा एकत्रीकरण को आधुनिक बनाने और खेत के स्तर पर ही निर्णय लेने में सुधार करने के दृष्टिगत डिजिटल फसल सर्वेक्षण आरम्भ किया गया है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप ने दी।
डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि यह सर्वेक्षण, फसल के प्रकार, बोए गए क्षेत्र, सिंचाई की स्थिति और फसल के स्वास्थ्य के बारे में स्टीक डाटा एकत्रित करेगा। यह डाटा अधिकारियों को फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य, आपदा मुआवज़ा और खाद्य सुरक्षा योजना से सम्बन्धित निर्णयों में सहायता करेगा।
उन्होंने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण में डिजिटल तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इससे समय कम लगेगा, त्रुटियां कम होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे क्योंकि सत्यापित डिजिटल रिकॉर्ड से बीमा दावों के निपटारे में समय कम लगेगा और फसल खराब होने की स्थिति में उचित मुआवज़ा सुनिश्चित होगा।
उप निदेशक ने कहा कि एक मोबाइल-आधारित प्रणाली है जो जी.पी.एस. मैपिंग, रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसी आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग करके बोई गई फसलों का वास्तविक समय व डाटा एकत्र करती है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण से किसानों को सही फसल पर उचित सब्सिडी, कृषि योजनाओं की स्टीक जानकारी व फसल से सम्बन्धित समस्याओं को सुलझाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण चरणबद्ध आधार पर कार्यान्वित किया जा रहा है। क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि सभी सम्बद्ध अधिकारी एवं कर्मचारी उचित तकनीक का ज्ञान प्राप्त कर सही जानकारी एकत्र कर सके। उन्होंने कहा कि एकत्रित डाटा को राष्ट्रीय कृषि डाटाबेस के साथ एकीकृत किया जाएगा। इससे ज़िला स्तर पर सही नीति बनाने और दीर्घवधि की योजनाएं बनाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने ज़िला के किसानों से आग्रह किया है कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अपना पंजीकरण सुनिश्चित बनाएं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading