नवम्बर 8, 2026

एनपीएस पर कार्यशाला आयोजित

कोष, लेखा एवं लॉटरीज विभाग सोलन द्वारा आज जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में सोलन, कृष्ण गढ़ और कण्डाघाट के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और अभिदाताओं के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला कोषाधिकारी सोलन जी.सी. शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग 160 आहरण एवं संवितरण अधिकारियों व अभिदाताओं ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में संयुक्त निदेशक कोष लेखा एवं लॉटरिज युद्धवीर ठाकुर और जिला कोषाधिकारी (एन.पी.एस) गौरव महाजन ने एन.पी.एस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और अभिदाताओं के द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर दिए।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.