मई 2, 2026

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), शिमला द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर, 2025 को “एन.एस.एस. के 75 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), शिमला द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर, 2025 को “एन.एस.एस. के 75 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बालूगंज में ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बालूगंज के हॉल में करवाया गया व् इसमे विद्यालय की ग्यारवीं एवं बारहवीं कक्षाओं के 39 छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया| इस अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), शिमला के अधिकारियों व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बालूगंज के अध्यापकों ने छात्रों का हौसला बढाया| सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए व प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व् तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को मैडल भी प्रदान किये जायेंगे|

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सांख्यिकी के प्रति जागरूकता फैलाना व इसकी निरंतर बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालना था|

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading