नवम्बर 8, 2026

निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के आगामी निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) के प्रारूप का आज प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए मतदाता की पात्रता निर्धारित करने के लिए प्रथम अक्तूबर, 2025 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय के साथ-साथ ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और ज़िला परिषद के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए 08 अक्तूबर से 17 अक्तूबर, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि मतदाता द्वारा दावे व आपत्तियां व्यक्तिगत रूप से, पंजीकृत डाक या लिखित रूप में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं पुनरीक्षण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक परिवार के सदस्यों के दावे एवं आपत्तियां परिवार के एक सदस्य द्वारा ही प्रस्तुत की जा सकती हैं।
मनमोहन शर्मा ने ज़िला के समस्त मतदाताओं से अपील कि है की वह अधिक से अधिक संख्या में प्रारूप मतदाता सूचियों का निरीक्षण करें ताकि मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाया जा सके।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.