जून 23, 2026

राज्यपाल ने चंबा उप-मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा उपमंडल के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया
उन्होंने इस दौरान प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने ग्राम पंचायत करियां में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के भू-स्खलन प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कलसूंई तथा घरवाला में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोथल घार का भी जायजा लिया।
श्री शुक्ल ने घरवाला के समीप ऐतिहासिक धार्मिक स्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
उपायुक्त चंबा ने इस दौरान राज्यपाल को आपदा से हुई क्षति एवं व्यवस्था बहाली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, विपिन परमार, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागीय एवं राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading