अप्रैल 22, 2026

लोग जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चम्बा की मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रदेश में जारी भारी बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए नदियों और नालों के पास न जाने का आग्रह किया है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों को समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
सुक्खू ने जिला प्रशासन को भूस्खलन, सड़क अवरोध या अचानक बाढ़ की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और साथ ही आवश्यक सेवाओं का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading