सितम्बर 22, 2026

आपदा प्रभावित श्रमिकों का सहारा बनेगा कामगार कल्याण बोर्ड

मंडी जिला में कार्यरत मोटिवेटर और चपड़ासी के मकान ढहे, मिलेगी आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बोर्ड अध्यक्ष ने जारी की हिदायतें

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड भी आपदा प्रभावित श्रमिक परिवारों को नए सिरे से छत्त मुहैया करवाने की तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेश के बाद बोर्ड इस दिशा में कार्य कर रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के जिला कल्याण अधिकारियों को उन श्रमिकों का डाटा तैयार करने को कहा है, जिनके मकान बादल फटने या भारी बरसात के कारण ढह गए हैं। मंडी जिला में कार्यरत कामगार कल्याण बोर्ड के मोटिवेटर नरेंद्र कुमार निवासी थुनाड़ी तहसील थुनाग व चपड़ासी दीपक कुमार निवासी शोधाधार तहसील थुनाग का मकान भी आपदा में ढह गया है।
अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि मंडी के जिला श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर को निर्देश दिए गए हैं कि वह आपदा प्रभावित सभी श्रमिक परिवारों का डाटा एकत्रित कर मुख्यालय को भेजें ताकि उन्हें नया घर बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जा सके। आपदा से मंडी जिला के सराज क्षेत्र, करसोग, धर्मपुर इत्यादि स्थानों पर बहुत अधिक नुकसान हुआ है। अनेक परिवारों के घर ढह गए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य बोर्ड में बतौर श्रमिक पंजीकृत हैं। उन्हें बोर्ड की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। बोर्ड इस दुख की घड़ी में श्रमिक परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading