मार्च 8, 2026

आईएएस वाइव्स एसोसिएशन ने रेडक्रॉस को अंशदान दिया

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्यों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और आईएएस वाइव्स एसोसिएशन द्वारा एकत्रित 1.11 लाख रुपये का चेक रेडक्रॉस को सहयोग के रूप में भेंट किया।

राज्यपाल, जो राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, ने एसोसिएशन के इस उदार सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग चिकित्सा और मानवीय सहायता की आवश्यकता वाले वंचित और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाएगा।
राज्यपाल ने इस उदार सहयोग के लिए एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सदैव समाज के पीड़ित एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक व्यक्तियों और संगठनों को रेडक्रॉस से जुड़ने का आह्वान किया।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और आईएएस वाइव्स एसोसिएशन की सदस्य रितिका जिंदल, मीता पंत, जुम्पा जम्वाल और पूनम शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading