मार्च 8, 2026

राज्यपाल ने हिमाचल में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की

टीबी की नियमित निगरानी, जन भागीदारी और जागरुकता पर दिया बल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज राजभवन में टीबी उन्मूलन अभियान के सम्बंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत राज्य में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर टीबी की नियमित निगरानी, जन भागीदारी और जन जागरुकता पर बल दिया। उन्होंने हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस अभियान को और प्रभावी तथा सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
श्री शुक्ल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में टीबी उन्मूलन के लिए लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा ताकि इसे केंद्र सरकार को भेज कर अतिरिक्त सहायता की मांग की जा सके।
सचिव, स्वास्थ्य सेवएं एम. सुधा देवी ने राज्यपाल को प्रदेश में टीबी उन्मूलन को लेकर की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
उप मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. गोपाल बेरी ने अभियान की वर्तमान प्रगति और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर प्रदीप कुमार और राज्य आईईसी अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading