जून 14, 2026

केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, कुफ़री में आयोजित होगा कृषि मेला, किसानों को फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन की दी जाएगी जानकारी

शिमला. राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत संकल्प अभियान-2025” कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के कुफ़री कार्यालय में दिनांक 12.6.2025 को प्रातः 10.00 बजे से कृषि मेले का शुभारंभ होगा। इस अभियान की शरुआत 29 मई से 12 जून, 2025 में संस्थान व आई सी ए आर के शिमला स्थित अन्य क्षेत्रीय केंद्रों के वैज्ञानिकों की टीमों ने शिमला व इसके विभिन्न ब्लॉक जिनमें टूटू, कोटखाई, मशोबरा बसंतपुर, ठयोग बिलासपुर और जुब्बल इत्यादि के किसानों को कृषि की विभिन्न नवीनतम तकनीकों को इस कार्यक्रम के तहत बताया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ और रबी बुवाई मौसम से पहले हर दो साल में आयोजित किया जाता है ताकि फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन में सुधार के लिए समय पर क्षेत्र-स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि सचिव डॉ. श्रीपाल रासू इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ब्रजेश सिंह, निदेशक केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला करेंगे तथा इस “विकसित भारत संकल्प अभियान-2025” के नोडल अधिकारी डॉ. आलोक कुमार तथा डॉ. पिनबीयांगलांग खरमुनीड की भूमिका अहम है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading