जून 13, 2026

नवनियुक्त कुलपति ने शिक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. महावीर सिंह नें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

शिक्षा मंत्री ने प्रो. महावीर सिंह को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव ज्ञान सागर नेगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा और जिला परिषद् सदस्य कौशल मुंकटा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading