विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जौणाजी में आयोजित किया जाएगा शिविर
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा 05 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जौणाजी में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी।
उन्होंने कहा कि यह शिविर दोपहर 12.00 बजे ग्राम पंचायत जौणाजी में आयोजित किया जाएगा।