मार्च 14, 2026

राज्यपाल शिमला ग्रीष्मोत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शिमला ग्रीष्मोत्सव के शुभारम्भ समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन 1 जून से 5 जून, 2025 तक किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला का जीवंत उदाहरण प्रदर्शित करता है। यह देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है।
उपायुक्त ने राज्यपाल को उत्सव की तैयारियों की जानकारी दी और इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रस्तावित सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
राज्यपाल ने उत्सव के आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और इसके भव्य व सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading