ज़िला सोलन में 26 जून तक कार्यान्वित किया जा रहा ‘साथी’ अभियान
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में ‘साथी’ नामक अभियान आरम्भ किया गया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में 26 मई से 26 जून, 2025 तक ‘साथी’ नामक विशेष अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बेसहारा बच्चों की पहचान करना, उन्हें सहायता प्रदान करना, आधार नामांकन कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा कानूनी पहचान और अधिकारों से वंचित न रह सके।
उन्होंने सभी ज़िलावासियों से आग्रह किया कि यदि उन्हें किसी बेसहारा बच्चे का पता चलता है तो वह सूचना तुरंत प्राधिकरण के दूरभाष नम्बर 01792-220713 या ई-मेल cha-dlsa-sol-hp@nic.in पर भेज सकते है ताकि ‘साथी’ अभियान में उन्हें कवर किया जा सके।