अप्रैल 27, 2026

पुलिस थाना कुनिहार में हल्के वाहनों की नीलामी 31 मई को

पुलिस विभाग सोलन द्वारा 31 मई, 2025 को पुलिस थाना कुनिहार में हल्के वाहनों की नीलामी की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि नीलामी उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट की अध्यक्षता में गठित नीलामी समिति की देखरेख में प्रातः 11.00 बजे पुलिस थाना कुनिहार में आरम्भ होगी। नीलामी होने वाले हल्के वाहन पुलिस थाना कुनिहार में देखे जा सकते हैं। इसके लिए उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट की अनुमति प्राप्त करनी होगी।
बोलीकर्ता को बोली आरम्भ होने से पूर्व एम.एच.सी. मलखाना पुलिस थाना कुनिहार में धरोहर राशि के रूप में 05 हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना कुनिहार में सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading