मार्च 10, 2026

राज्यपाल ने शिकारी माता मंदिर में दर्शन किए

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंडी जिला के अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन आज सराज विधानसभा क्षेत्र में जंजैहली के समीप स्थिति शिकारी माता मंदिर में दर्शन किए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने हेलीपेड से मंदिर तक का रास्ता पैदल तय किया। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति की ओर से पहली बार यहां पहुंचने पर राज्यपाल व लेडी गवर्नर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, डा. साधना ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading