मार्च 9, 2026

सरकार ने किया 3 आईएएस और 30 एचएएस अधिकारियों का तबादला

आज लोहड़ी के दिन जय राम सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए है। आज जारी की गई अधिसूचना में तबादले के साथ-साथ तैनाती के भी आदेश जारी किए गए है।

राजीव कुमार, जीएम ज़िला उद्योग सोलन के पद से अब नगर निगम धर्मशाला के कमिश्नर होंगे । इसी के साथ उन्हें चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कम एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा जाएगा।

संदीप नेगी को डॉ वाईएस परमार यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद को नगर निगम पालमपुर का कमिश्नर बनाया गया है और एडिशनल कमिश्नर धर्मशाला डॉ मधु चौधरी को हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार विनय धीमान जिला पर्यटन विकास अधिकारी काँगड़ा , दीप्ती मल्होत्रा जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लु , केवल राम सैजल सचिव राज्य खाद्य आयोग, लायक राम वर्मा जीएम जिला उद्योग विभाग सोलन , टशी संडूप आयुक्त एमसी सोलन , नीरज गुप्ता अतिरिक्त निदेशक सशक्तिकरण विभाग , सुरेन्दर माल्टु अतिरिक्त निदेशक खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , अनिल कुमार संयुक्त निदेशक (राजस्व) , सुरेन्द्र मोहन एसडीओ (सिविल) रामपुर , प्रीथी पाल सिंह अतिरिक्त आयुक्त धर्मशाला एमसी , डॉ. भावना संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास , नीरज कुमारी चांदला संयुक्त निदेशक पंचायती राज , रमन संयुक्त निदेशक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली , हेम चंद्र वर्मा आरटीओ कुल्लू , यादविंदर पॉल एसडीओ राजगढ़ सिरमौर, कृष्ण कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक एमसी मंडी , महेंद्र प्रताप सिंह एसडीओ(सिविल) जवाली, रमेश चंद कटोच एसडीओ(सिविल) कोटली मंडी, प्रकाश चंद आजाद एसडीओ(सिविल) बंजार कुल्लू , जीवन सिंह उपसचिव(वन व राजस्व) , अपराजिता चंदेल सहायक आयुक्त टू डीसी हमीरपुर , राजेश भंडारी सहायक सेटलमेंट अधिकारी कुल्लू और योगराज सहायक आयुक्त टू डीसी बिलासपुर तैनात किए गए है।

इसके अतिरिक्त आईएएस अधिकारी किरण बधाना को उद्योग विभाग में अतिरिक्त कंट्रोलर ऑफ स्टोर , प्रदीप कुमार ठाकुर को श्रम आयुक्त कम निदेशक रोजगार और शिवम प्रताप सिंह एडीसी कम परियोजना निदेशक(डीआरडीए) के पद पर तैनात किए गए है।

चार माह से अस्थाई तौर पर वन विभाग के पीसीसीएफ का कार्यभार संभालने वाले अजय श्रीवास्तव को सरकार ने स्थाई तौर पर पीसीसीएफ के पद पर नियुक्त कर दिया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading