नवम्बर 9, 2026

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तथा असम की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है तथा दोनों राज्यों की विकास सम्बन्धी आवश्यकताएं भी एक समान हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का निमन्त्रण भी दिया।
दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के मध्य राज्य के पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.