मार्च 7, 2026

सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय पर कार्यशाला आयोजित

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय पर आज एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेन्द्र ठाकुर ने की।

सुरेन्द्र ठाकुर ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, आपातकालीन सेवाएं, चेतावनी व सूचना पट्ट, ट्रैफिक लाइट तथा अन्य तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों तथा अन्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि वाहन का परिचालन सही उम्र में करें अथवा आवश्यकता पड़ने पर अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले व्यक्ति को ईनाम का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि दुर्घटना की परिस्थिति में लोगों की सहायता करें ताकि उनके अमूल्य जीवन को बचाया जा सके।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के बारे में प्रस्तुतिकरण भी दिया।
कार्यशाला में बस चालक, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रक, पिकअप यूनियन सोलन के सदस्य, डाईविंग स्कूल के मालिक, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading