अप्रैल 29, 2026

सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय में कार्यशाला 29 जनवरी को

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 29 जनवरी, 2025 को एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
यह कार्यशाला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन के कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला प्रातः 10.30 बजे से सांय 03.30 बजे तक आयोजित होगी।
यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेन्द्र ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में सोलन ज़िला के चालकों को आमंत्रित किया गया है। इस विषय में शूलिनी बस, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ट्रक, पिकअप यूनियन सोलन को अवगत करवाया गया है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading